Ravish Kumar का Prime Time: अधिकतर Exit Polls के मुताबिक NDA की सरकार
http://youtu.be/6DOMM9vtCP0
मोदी लहर मिल गई है. तीन महीने से न्यूज़ चैनल और ढेर सारे पत्रकार गांव गांव में मोदी लहर खोज रहे थे, बता रहे थे कि नहीं मिल रही है. जब नहीं मिली तो अंडर करंट ढूंढने लगे. आख़िरकार आज उन्हें मोदी लहर मिल गई है। शुक्रिया एग्ज़िट पोल का. एग्ज़िट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि मोदी लहर धुंआधार है. हर सर्वे में बीजेपी प्लस की सरकार आराम से बन रही है. यह पूरी तरह आप पर है कि आप एग्ज़िट पोल पर भरोसा करते हैं या नहीं करते हैं. दोनों ही स्थितियों में एग्ज़िट पोल वालों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है. यह ज़रूर है कि 23 तारीख तक आप टीवी पर कुछ नहीं देख पाएंगे. यह शिकायत तभी करें जब आप 23 से पहले काफी कुछ देख पा रहे थे. बस दो बातें बताना चाहता हूं एक व्हाट्स एप यूनिवर्सिटी से है और एक आस्ट्रेलिया से हैं.
NDTV India is a 24-hour Hindi news channel. NDTV India established its image as one of ...




























